मेरठ। गढ़ रोड स्थित लाला लाजपत राॅय स्मारक मेडिकल काॅलेज पश्चिमी उप्र का इकलौता सबसे बड़ा मेडिकल काॅलेज है जो तमाम तरह की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। लेकिन यहां आज भी आर्गन ट्रांस्पलांट की सुविधा नहीं है। यदि यहां भी आर्गन ट्रांस्पलांट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाए तो काफी हद तक ऐसे मरीज जो लीवर, किडनी या हार्ट की गंभीर बीमारियों से जूझ रहें है उन्हें काफी राहत मिलेगी।
मेडिकल में बागपत, सहारनपुर, शामली, बड़ौत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर व अलिगढ़ मुरादाबाद जैसे जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते है जिनकी संख्या करीब चार से पांच हजार तक होती है। मरीज रोजाना अलग-अलग ओपीडी में डाक्टरों से सलाह लेकर इलाज करातें है। वहीं, जिन मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक होती है उन्हें यहां भर्ती करने की भी सुविधा है जिसके लिए पूरे मेडिकल काॅलेज के अलग-अलग विभागों में करीब बारह सौ बैड उपलब्ध है। जबकि पीएमएसएसवाई यनी प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना की लाल बिल्डिंग में हार्ट व न्यूरों सर्जरी से लेकर अन्य आधुनिक विभाग मौजूद है। लेकिन विडंबना यह कि आज भी यहां आर्गन ट्राॅसप्लाॅंट की सुविधा नहीं है। आर्गन ट्राॅसप्लाॅंट लेकर काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ आरसी गुप्ता ने बताया कि यदि उनके यहां सिर्फ यही सुविधा है जिसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। यदि आर्गन ट्राॅसप्लाॅंट की सुविधा भी यहां मिल जाए तो मरीजों को दिल्ली समेत अन्य निजी अस्पतालों में महंगी चिकित्सा सुविधा नहीं लेनी पड़ेगी।

