0 1 min 1 mth

मेरठ। सोमवार को जिला मुख्यालय उस समय जंग का अखाड़ा बनने से बाल-बाल बच गया जब हिंदू व मुस्लिम समुदायों के लोग आमने-सामने आकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ पर लटका कर आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद वहां महबूबा मुफ्ति व मो युुनुस के समार्थक आपस में भिड़ गए। महबूबा के समर्थकों ने युनुस सरकार के खिलाफ हंगामा करते हुए जमकर आगजनी की जबकि युनुस के समर्थकों ने महबूबा मुफ्ति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई जगह आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया वहीं, मिल रही जानकारी के अनुसार युनुस समर्थकों ने एक हिंदू युवक की निर्मम हत्याकर उसके शव को पेड़ पर लटकाकर आग के हवाले कर दिया।
दूसरी ओर पटना में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नितिश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डाक्टर को नियुक्तिपत्र देते समय उसका हिजाब खींच दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग सीएम से इस्तीफे की मांग कर रहें है।
दोनों घटनाआंें को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय अखाड़ा बनने से उस समय बच गया जब हिंदू स्वाभिमान परिषद् के कार्यकर्ता पीएम मोदी से बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या पर युनुस सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करने पहुंचे। जबकि दूसरी ओर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता हिजाब प्रकरण को लेकर पहले से ही बिहार के सीएम नितिश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। लेकिन डीएम कार्यालय पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब हिंदू व मुस्लिम पक्षों के लोग आमनेे-सामने आकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यह देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।

—————————————————————————————————————–

…..तो खाकी करा रही जमीन पर अवैध कब्जा

मेरठ। खाकी पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष कप्तान से मदद की गुहार लगाने पहुंचा।
सोमवार को भावनपुर थाना पुलिस पर पैसे लेकर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष एसएसपी से गुहार लगाने पहुंचा। अब्दुल्लापुर के अहमदपुरा निवासी किशनपाल का आरोप है कि वसीहत के रूप में उसे मिली संपत्ति को उसके भाई ने 2016 में किसी फैज मोहम्मद नाम के व्यक्ति के नाम कर दिया। जबकि यह प्रापर्टी दस्तावेजो में उसके नाम पर दर्ज है। पीड़ित ने इसको लेकर कोर्ट की शरण ली जिसका मुकदमा अभी भी अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि बीती 18 जुलाई 2018 को फैज मोहम्मद ने नदीम के नाम बनामा कर दिया। बीती 20 दिसंबर को भावनपुर थाने की पुलिस भू-माफियाओं के साथ उसके किराएदार को धमकाते हुए मकान का कब्जा दिलाने पहुंची। पुलिस बिना किसी सुबूत के पीड़ित की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कराने का प्रयास कर रही है। पीड़ित का आरोप है प्रकरण को लेकर उसे व उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रहीं है। अब परेशान होकर उसने अपने वकील के साथ एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news