

कैंट विधानसभा के रजबन स्थित अतिथि बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. सतीश शर्मा तथा संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन ने किया। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों ने बड़ी माला से महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी एवं मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि पार्टी में एक लम्बे समय तक कार्य करते हुए जो स्थान विवेक रस्तोगी ने बनाया है, वह अनुकरणीय है। आगे कहा कि यह भारतीय जानता पार्टी ही है, जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को महानगर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर नक का अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी धर्मेद्र भारद्वाज, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव सिक्का, चरण सिंह लिसाड़ी, अजय गुप्ता, प्रमात्मा कंसल, जयकरण गुप्ता, गौरव हुरिया, अनुराग विश्नोई, विजय सोनकर, भोपाल प्रजापति, अशोक सबलोक, संजय गुप्ता, सुनील वाधवा, वीणा वाधवा, डॉली गुप्ता, आदि उपस्थिति रहे।