मेरठ। डेढ़ फुट का कद लेकिन हौसले आसमान पर, जीहां यह कथन बिल्कुल सटीक साबित होता है मोहसिन पर जो किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहा है।
गुरूवार को मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हत्प्रभ कर दिया। मोहसिन नाम का एक युवक जिसकी उम्र करीब चालीस साल है कार के बोनट पर बैठकर किसानों के हितों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचा। मोहसिन ने बताया कि वह सालों से इस तरह के जनहित आंदोलनों में शामिल होता आया है। किसानों के हित को लेकर वह हर तरह से तैयार है फिर चाहे तन, मन या धन की बात हो। मोहसिन कोई पहली बार प्रदर्शन में शामिल नहीं हुआ बल्कि उसे खुद भी पता नहीं कि वह कितनी बार इस तरह के जनहित प्रदर्शनों में हिस्सा ले चुका है, मोहसिन के बुलंद हौसले की सभी ने सराहना की है।


महिला मरीज के मुंह में डंडा डालने वाला नर्सिंग स्टॉफ बर्खास्त

मेरठ। लाला लाजपतरॉय मेडिकल कॉलेज में मानवता की हदें पार करते हुए एक गूंगी महिला मरीज के साथ मारपीट करने व मंुह में डंडा तक डालने का मामला प्रकाश में आया था। अपोजीशन ने मंगलवार को इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए नौकरी से हटा दिया।
मंगलवार सुबह दस से साढ़े दस बजे के बीच मेडिकल के लावारिस वार्ड में एक महिला के साथ अमानवीय घटना हुई थी। महिला के साथ लावारिस वार्ड के स्टॉफ ने न सिर्फ मारपीट की थी बल्कि उसके मुंह में डंडा भी डाला था जिससे उसकी चीखे वार्ड से बाहर न जा सके। लेकिन यह पूरी घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने वीडियो फुटेज के आधार पर बुधवार को तीनों नर्सिंग स्टॉफ आया रेनू व रीना और वार्ड ब्वॉय आसिफ को नौकरी से बाहर कर दिया। प्रिंसिपल डॉ आरसी गुप्ता ने बताया मेडिकल में किसी भी मरीज के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती, यह मानवता के खिलाफ है और इसे माफ नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news