

मेरठ में दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के सामने शताब्दी नगर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इस स्टेशन से नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन हो सकेगा। स्टेशन पर अब फिनिशिंग का कार्य कर विभिन्न तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इन्हें दूर करके ट्रेन संचालन सुचारु कर कमिश्नर अश्वफ रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण कराया जाएगा। उनकी स्वीकृति के बाद ही संचालन संभव होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अब अप्रैल के अंत तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शताब्दीनगर तक संभव होगा। मेरठ साउथ से शताब्दीनगर तक नमो भारत रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जा रहा है। पहले होली तक ट्रेन संचालन के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अभी तक पूरी तरह से तकनीकी खामियां दूर नहीं हुई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस माह के अंत में ही ट्रेन शताब्दी नगर स्टेशन तक चल सकेगी।