मेरठ। प्रदेशिक विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 11 से 15 सितंबर तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (झांसी) में आयोजित हुई थी। 17 वर्ष आयु वर्ग में एसडी सदर की हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी सीओ कैंट सदर नवीना शुक्ला ने प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी कोच जोगिंदर सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र पिथोरिया, सुमन प्रकाश व कौशल चैधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।


