मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के पंद्रह सौ व्यापारियों का दर्द काफी गहरा है। इन दिनों व्यापारियों ने पूरी मार्केट की दुकानों पर पोस्टर लगाए दिए हैं जिनमें एक लाख परिवारों पर रोजी-रोटी के संकट का हवाला दिया गया है। इन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है जिसके बाद अब व्यापारियों ने सीएम से पोस्टकार्ड के जरिए मदद की गुहार लगाई है
एक लाख परिवारों पर रोजी-रोटी के संकट का हवाला देकर दुकानों के बाहर पोस्टर लगाएं है जिनपर इस प्रकरण को लेकर बीच का रास्ता निकालाने को कहा गया है। वहीं, व्यापारियों ने जिला प्रशासन द्वारा लैंडयूज में बदलाव करके उन्हें राहत देनें के आश्वासन को भी खोखला बताया है। व्यापारियों ने सीएम से पोस्टकार्ड के जरिए मदद की गुहार लगाई है, साथ ही उम्मीद जताई कि उनके इस प्रयास को लेकर सीएम जरूर कोई ठोस कदम उठाएंगे।

