

सरधना। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोती में एक दुखद घटना सामने आई है। चेन्नई में प्राइवेट जॉब करने वाले विकास (पुत्र नंदकिशोर) का शव अमरूद के पेड़ पर लटका मिला। विकास कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर सरधना के संजय जायसवाल और सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि विकास कल से लापता था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज सूचना मिली कि उसका शव गन्ने के खेत में स्थित पेड़ पर लटका हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।