43 वर्षीय एमएस धोनी की फुरती अभी भी देखने को मिलती है। उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स का आज भी दुनिया  में कोई सानी नहीं है। 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पलक झपकते ही स्टंप आउट कर दिया। धोनी के हाथों को देख ऐसा लगा ऐसा लगा जैसे बिजली कौंध गई हो। धोनी ने केवल 0.12 सेकेंड के अंदर सूर्यकुमार यादव की गिल्लियां बिखेर दी थीं। सूर्या इस मैच में 29 रन बना पाए। ये मामला मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर का है। नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बल्ल घुमाया लेकिन गेंद को मिस कर बैठे। धोनी को सिर्फ मौका चाहिए था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाकर सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया। धोनी के हाथ इतने तेज थे कि लाइव एक्शन में देख पाना मुमकिन ही नहीं था कि धोनी ने कब स्टंप्स बिखेरीं। स्लो मोशन में भी धोनी के हाथ जैसे बिजली की रफ्तार से हिले थे। 

बता दें कि, धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। वो अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 44 बल्लेबाजों को स्टंप का शिकार बना चुके हैं। इस लिस्ट में 37 स्टंपिंग के साथ दिनेश कार्तिक दूसरे स्थान पर हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद रॉबिन उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर में 32 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया था। 

एमएस धोनी अपने 264 मैचों के आईपीएल करियर में 5,243 रन बना चुके हैं। वो आईपीएल में कभी शतक नहीं लगा पाए हैं। लेकिन 24 अर्धशतक जरूर लगाए हैं। बता दें कि, धोनी ने पिछले सीजन 220 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news

Friend murdered with a hammer, face badly crushed