0 1 min 5 mths
  • परिक्षेत्र के मेरठ, बुलंदशहर व हापुड़ में कुल 35 जलूस व 11 मजलिस होंगी
  • मेरठ में 7 घाटो पर 44, बुलंदशहर में 12 घाटो पर 32, बागपत में 10 घाटो पर 54 व हापुड़ में 3 घाटो पर 14 स्थानों पर मूर्ति विसर्जन होगा
    मेरठ। आगामी बारावफात व गणेशोत्सव को लेकर मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। डीआईजी ने पूरे मेरठ परिक्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। इस अवसर पर किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए एक कंपनी पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
    बारावफात को लेकर परिक्षेत्र में 1672 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है जिनमें 5 अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 65 निरीक्षक, 300 उनि, 482 मुआ, 505 आरक्षी, 340 होमगार्ड व पीआरडी एवं 1 कम्पनी पीएसी को शामिल किया गया है ।
    परिक्षेत्र में कुल 34 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये है, जिनमे मेरठ में 10, बुलन्दशहर 22 व हापुड में 2 हॉटस्पॉट बनाये गये है । इसके साथ ही सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी, धर्म गुरू, शांति समिति व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 113, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ 113, आयोजको व संचालको के साथ 92 गोष्ठियां आयोजित की गई हैं ।
    गणेशोत्सव पर मूर्ति विसर्जन के दौरान लगाए गए कुल पुलिस बल की संख्या 1753 है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपदो में 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 59 निरीक्षक, 318 उनि, 482 मुआ, 530 आरक्षी, 335 होमगार्ड व पीआरडी वं 2 प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है ।
    प्रतिमा विसर्जित किये जाने वाले घाटो की कुल संख्या 32 है जिनपर कुल 144 प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाना है। जिसमे जनपद मेरठ मे 7 घाटो पर 44 स्थानों पर मूर्ति विसर्जन, बुलन्दशहर मे 12 घाटो पर 32 मूर्ति विसर्जन, बागपत मे 10 घाटो पर 54 मूर्ति विसर्जन व जनपद हापुड़ मे 3 घाटो पर 14 मूर्ति विसर्जन होना प्रस्तावित है । शोभायात्राओं की कुल संख्या 185 है जिसमे मेरठ मे 56, बुलन्दशहर मे 45, बागपत मे 68 व हापुड़ मे 16 शोभायात्राएं प्रस्तावित है ।
    त्यौहारों को सकुशलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र की सभी जनपद प्रभारियों को निम्नांकित दिशा-निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news