मेरठ। रविवार को पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर शादी का झांसा देकर पिछले 6 साल से शारीरिक उत्पीड़न करने वाले अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़ित महिला द्वारा थाना ब्रहमपुरी पर तहरीर दी गई थी जिसमें वसीम पुत्र रियाजुद्दीन निवासी 229 पुरवा इलाही बक्श थाना ब्रहमपुरी उम्र 40 वर्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि आरोपी द्वारा पिछले 6 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए गए साथा ही 6 लाख 75 हजार रुपये भी ऐंठे गए। जब महिला ने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। वहीं, पैसे वापस मांगे गए तो उसने पैसे देने से भी मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए ब्रहमपुरी पुलिस ने अभियुक्त वसीम को मुखबिर की सूचना पर पुरवा इलाही बक्श स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरिक्षक प्रहलाद सिंह, महिला उप निरिक्षक नीलम कुमार व हेड कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news