0 1 min 2 mths

मेरठ। सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार का विरोध करने पर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कराने का आरोप लगा है। हाईकोर्ट बेंच मिशन के पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, इस तरह के प्रकरण को मौजूदा योगी सरकार की छवि को धूमिल करने की साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर धरना देकर बैठ गए। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस सरकारी विभागो के भ्रष्टचारी अधिकारियों व कर्मचारियों को संरक्षण दे रही है जबकि भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले समाजसेवियों पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। मेरठ पुलिस भ्रष्टाचार का विरोध करने पर भ्रष्ट अधिकारियों के कहने पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर रही हैं। साक्ष्य देने पर भी उच्च पुलिस अधिकारी तक भ्रष्टाचार को संरक्षण देते हुए फर्जी मुकदमे पोषित कर रहे हैं। आरोप है कि फर्जी मुकदमा संख्या 121/22 थाना सिविल लाईन्स आईएफएस मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार जानूं द्वारा तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चैधरी से सांठ-गांठ कर दर्ज कराया गया। जबकि पुलिस अधिकारी आज भी उस मुकदमें को पोषित करते आ रहे हैं। इसी प्रकार इति भ्रष्टाचार संगठन के पदाधिकारी नरेश कुमार शर्मा पर बिजली विभाग के एसडीओ देवेन्द्र यादव द्वारा पुलिस से सांठ-गांठ कर चार मुकदमें दर्ज कराये गये। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से इन मुकदमों को निरस्त कराकर पुलिस उत्पीड़न से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

——————————————————————————————————————–

छीना रोजगार तो भूखे मरेंगे यह परिवार

मेरठ। फुटपाथ पर ठेला लगाकर परिवार पाल रहे गरीबों पर पुलिस का चाबुक चला जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है कि वह किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार चलाते है, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें अब ठेला लगाने पर मुकदमे झेलने की धमकी दी है। मेरठ व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष ने पीड़ितो की आवाज उठाई है।
शुक्रवार को जीतू नागपाल के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले लोगों ने मदद की गुहार लगाई। उनका आरोप है वह पिछले कई सालों से कमिश्नरी चैराहे के पास खाने-पीने के ठेले लगाकर गुजर-बसर कर रहें है। लेकिन बीते गुरूवार को स्थानीय पुलिस ने उनके ठेले हटवा दिये। साथ ही उन्हें आगे से यहां ठेले लगाने पर मुकदमें झेलने की धमकी दी। पीड़ितों का कहना है ठेले नहीं लगने से उनके सामने भूखा मरने की नौबत आ जाएगी। समाजसेवी जीतू नागपाल ने पीड़ित व्यापारियों को यहां नही ंतो किसी अन्य जगह जगह उपलब्ध कराने की मांग की है जिससे वह अपना परिवार चला सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news