0 1 min 5 mths

मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को वोट चोर दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बच्चा पार्क पर एकत्रित हुए।
बुधवार को कांग्रेसियों ने वोट चोर दिवस के बैनर उठाए व माथे पर काली पट्टियाँ बांधीं और वोट चोर गद्दी छोड़ो अभियान की शुरुआत की। अभियान आगामी एक माह तक हस्ताक्षर अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की जबकि संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने किया। इस अवसर पर जिला कॉर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ भी उपस्थित रहे। आरोप है कि कांग्रेस के प्रदर्शन को पुलिस-प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, विशाल वशिष्ठ, जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा, प्रवक्ता सलीम खान, पीसीसी सदस्य धूम सिंह गुर्जर, दिनेश मोहन शर्मा, मतन सिंह, जेपी शर्मा, अनिल अरोरा, डॉ अशोक आर्य, रीना शर्मा, संजय कटारिया, कमल जायसवाल, प्रवीण कुमार, मनोज चैहान, राकेश मिश्रा, विनोद सोनकर, सुशील सैनी, अवधेश सक्सेना, रवि कुमार, राजीव गौर, मुल्ला अशरफ, दुष्यंत सागर, केडी शर्मा, हरिकिशन प्रजापति, गफ्फार मलिक, राजू महरौल, महेंद्र गुर्जर, रोहित किशनी, कल्लू मलिक, पारुल गुप्ता, इकराम पार्षद, शिवकुमार शर्मा, संजय वर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, पंकज चैधरी, नरेश चैधरी, अमित तालियान, नौशाद, तनवीर इलाही, राशिद चैहान, मुजाहिद्द, सचिन शर्मा, विनोद शर्मा, सुशील गोस्वामी, श्यामवीर सिंह, नरेश नेगी, नईम राणा, कांग्रेस नेता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय लोकतंत्र के साथ छल करने वाले दिन के रूप में याद किया जाएगा। देश के मतदाताओं से किया गया विश्वासघात कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। एक माह चलने वाले हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता को जागरूक कर वोट चोर गद्दी छोड़ो का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news