मेरठ। गुरूवार को मेरठ ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री कार्यालय खैर नगर पर आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में सर्वप्रथम महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को माला पहनाने के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।
कर्यक्रम में लंबे समय से बीमार चल रहे मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र चंद गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इसके बाद दोनों संरक्षकों अरुण वशिष्ठ व अशोक तिवारी व महामंत्री रजनीश कौशल की सर्व सम्मति से वर्तमान कार्यकारी को भंग कर एसोसिएशन के चुनाव कराए गए। जिनमें नरेश चंद्र गुप्ता को चेयरमैन, देवेंद्र भसीन को अध्यक्ष, रजनीश कौशल को महामंत्री व मोइनुद्दीन गुड्डू को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी ने एक स्वर से इन्हें कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री कपिल चढ्ढा, सर्जिकल संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, रवि गांधी, राजा, टीटू, पारस जडेजा, संदीप जैन, प्रीतपाल, पवन सांगवान व संदीप सैनी फलावदा आदि उपस्थित रहे। इसके बाद सभी ने बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार दशहरे की एक दूसरे को बधाई दी।

