0 2 mths

मेरठ। हिंदू वादी नेता सचिन सिरोही ने मेरठ जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गाय की खाल से चमड़ा बनाए जाने का दावा किया है। सचिन ने बताया कि दो दिन पहले ही रोहटा रोड स्थित शोभापुर क्षेत्र में गाय की खाल से चमड़ा बनाने का खुलासा किया गया था। मौके पर बड़ी मात्रा में गोवंशों के अवशेष मिलने की बात कही है। वहीं, सचिन ने गाय की खाल से चमड़ा बनाने को अपराध की श्रेणी में मानते हुए जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने दावा किया कि बीते रविवार को रोहटा रोड स्थित शोभापुर गांव में कुछ हिंदू संगठनों ने गाय की खाल से चमड़ा बनाने का खुलासा किया था। मौके पर ऐसी चार फैक्ट्रियों में गाय की खाल से चमड़ा बनाने का दावा किया गया था। सचिन का कहना है कि देश के किसी कानून में गाय की खाल से चमड़ा बनाने को मान्यता नहीं दी गई है। वहीं, उनका यह भी दावा है कि जिन फैक्ट्रियों में इस तरह का गैर कानूनी काम हो रहा है उनके खिलाफ जिला प्रशासन भी कोई सख्त कदम नहीं उठाता। फैक्ट्रियों में चमड़ा बनाने का काम पिछले 35 साल से हो रहा है, जबकि इन्हें चलाने वालों का दावा है कि जिस खाल से चमड़ा बनाया जाता है वह मृत पशुओं का है। यदि यह खाल मृत गौवंशों की है तो ऐसे गौवंशों को जमीन में दफनाया जाना चाहिए न कि उनकी खाल उतारकर उससे चमड़ा बनाया जाना चाहिए। सचिन ने इस धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Somewhere in news