मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के सदस्यता अभियान के अंतर्गत गाँव चिन्डोरी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही गांव की 50 महिलाओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की अगुवाई रालोद के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए पार्टी की नीतियों की जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी के बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता। यह अभियान महिलाओं की आवाज को और बुलंद करने की दिशा में अहम कदम है। कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराने वालों में डॉ. विपिन (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा लोकदल), रीटा वर्मा (जिला महासचिव प्रोफेशनल मंच), ज्योति वर्मा (क्षेत्रीय सचिव युवा लोकदल), रंजीता वर्मा (महानगर महासचिव युवा लोकदल), रेखा, बाला, प्राची, पर्मिता, राजीव तोमर व मानिक चैधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि गाँवों में महिला शक्ति संगठन से जुड़ने और समाज निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।


