- पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुआ चिकित्सा शिविर का आयोजन
मेरठ। बुधवार को एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान भव्य स्वास्थ्य व रक्दान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन मेरठ-हापुड़ के लोकसभा सांसद अरुण गोविल व प्राचार्य एवं डीन डॉ आरसी गुप्ता द्वारा किया गया। सांसद अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री के सेवा के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि स्वास्थ्य और सेवा एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा की। अभियान की नोडल अधिकारी आचार्य फिजियोलाॅजी विभाग डॉ ललिता चैधरी ने बताया कि शिविर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा का एक हिस्सा है। प्रतिदिन विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। - विशेष ओपीडी में 376 मरीजों को मिला परामर्श
शिविर की विशेषता विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित ओपीडी रही जिसका आयोजन नोडल अधिकारी डॉ नीलम गौतम द्वारा किया गया। इसमें कुल 376 मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया, जिनमें 117 पुरुष, 211 महिलाएं व 48 बच्चे शामिल रहे। मरीजों की सुविधा के लिए कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कम्युनिटी मेडिसीन से डॉ नीलम, सर्जरी से डॉ. शोएब खान, मेडिसिन से डॉ रचना सेमवाल, ऑर्थोपेडिक्स से डॉ पंकज राठौर, पीडियाट्रिक्स से डॉ. रवि सिंह चैहान, ईएनटी से डॉ प्रांकुर वर्मा, डेंटल से डॉ. रियाज, डर्मेटोलॉजी से डॉ. अमरजीत सिंह, साइकाइट्री से डॉ राशि अग्रवाल, ऑप्थाल्मोलॉजी से डॉ प्रियंका गुसाईं, रेडियोलॉजी से डॉ शिवानी मेहरा, गायनेकोलॉजी से डॉ मोनिका कश्यप व मेडिकल ऑफिसर डॉ सिद्धार्थ के साथ मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डॉ. धीरज बालियान, उप प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक व डॉ लोकेश कुमार समेत अन्य वरिष्ठ और कनिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में 141 लोगों नें स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके अलावा 104 लोगों के रक्त की जांच भी की गई।

