मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्य चिकिताधिकारी ने अपनी टीम के साथ राजकीय कुष्ठ आश्रम व स्वामी विवेकानंद कुष्ठ आश्रम पर फलहार का वितरण किया। गुरूवार को सीएमओ डॉ अशोक कटारिया व डीएलओ डॉ गजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ जरूरतंदों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ धर्मेन्द्र सिंह, रवि कुमार व नीरज कुमार भी मौजूद रहे।


